
प्रधान कार्यालय - पोस्टऑफीस लेन (सण्डेबाजार) Head Office - Post Office Lane (Sunday Bazar)
बेरमो, जिला - बोकारो Bermo, Distt. Bokaro
झारखण्ड (भारत) Jharkhand (INDIA)
पिन 829127 Pin 829127
Phone : 06549 260670 Mobile : 9934157516 E-mail : info@bermoonline.com
हमारे बारे में About Us
|
मेरे पितातुल्य श्वसुर श्रद्धेय स्वर्गीय व्यासरामाचार्य आद्य (जन्म 1922 स्वर्गवास 1991) को श्रद्धांजलि स्वरुप यह वेबसाइट सादर समर्पित है मधुलिका आद्य |
|
|
मेरी मातातुल्य सासुमाँ श्रद्धेय स्वर्गीय मनोरमा आद्य (जन्म 1931 स्वर्गवास 2012) को श्रद्धांजलि स्वरुप यह वेबसाइट सादर समर्पित है. मधुलिका आद्य |
प्रिय मित्र,
मै आपका मित्र राम कृष्ण आद्य (Ram Krishna Adya) , बेरमोऑनालाइन की ओर से आपसे रुबरु हूँ।
दोस्तों, बेरमोऑनलाइन BOL (बोल) शुरु करने का विचार मुझे अक्तूबर 2007 में आया था। मैने सोचा कि हमारे क्षेत्र के दैनिक समाचारों को किसी भी टेलिविज़न चैनल पर प्रमुखता नही दी जाती है और यदा कदा कोई समाचार आ भी जाए तो उसकी वीडियो क्लिपिंग मुश्किल से 10 से 15 सेकेण्ड से ज़्यादा की नही होती है जिसे पता नही कौन कब देख पाता है या नही। बेरमो कोयलांचल से जुड़े हज़ारों लोग ऐसे है जो जीवन निर्वाह या शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे शहरों में या विदेशों में रह रहे है। उन्हें वहाँ रहकर अपने क्षेत्र, अपने लोगों के बारे में कोई भी जानकारी विस्तारित रुप से, पढ़ने या देखने को नही मिल पाती है। ऐसे में अपने प्रान्त एवं अपने लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करने की उनकी तड़प को मैने महसूस किया। तब मैने तय किया कि मैं बेरमो कोयलांचल के समाचारों को वीडियो के माध्यम से इन्टरनेट पर उपलब्ध कराउँगा ताकि इन समाचारों को देश के अन्य शहरों के साथ साथ विदेशों में रह रहे हमारे भाई बन्धु अपनी सुविधा एवं समय के अनुसार जब चाहे, विस्तारित रुप में देख सकें, पढ़ सकें, और बाहर रह कर भी अपने क्षेत्र से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहे।
बेरमोऑनलाइन BOL (बोल) को www.BermoOnLine.com के रुप में इन्टरनेट पर उपलब्ध कराने के लिए मुझे लगभग 1 वर्ष का समय लग गया और अंतत: नीली छतरीवाले की कृपा से BermoOnLine.com की शुरुआत दिनांक 16.11.2008 को मेरी पूज्यनीया माँ श्रीमती मनोरमा आद्य ने अपने करकमलों द्वारा विधिवत रुप से की। कालान्तर में दिनांक 05.01.2012 को मेरी माँ का स्वर्गवास हो गया।
बेरमोऑनलाइन.कॉम को अपनी पहचान बनाने में काफी वक्त लगा और इस बीच मैं काफी धैर्य के साथ, लोगों की अजीबो गरीब, व्यंग्यात्मक बातों और कटाक्षों के बीच बेरमोऑनलाइन.कॉम को आगे बढ़ाने मे लगा रहा। शुरुआती दौर में दो- चार पत्रकार मित्रों का सहयोग मुझे मिला, उन्होने मेरा साथ दिया और बेरमोऑनलाइन.कॉम की गाड़ी धीरे धीरे पटरी पर रेंगने लगी।
मित्रों, www.BermoOnLine.com में बेरमो कोयलांचल के रोज़मर्रा के समाचार, समाचारों से संबंधित फोटो, वीडियो उपलब्ध कराने की हमारी कोशिश है। हमारी कोशिश है कि समाचारों को संवाददाताओं की आवाज़ में ही आप सुन सकें। समाजिक समस्याओं को जनता की आवाज़ में ही इस वेबसाइट पर प्रसारित करने की हमारी योजना है ताकि तमाम लोग शिकायतकर्ता की आवाज़ के माध्यम से जनता की भावनाओं को आत्मसात कर सकें। इसके अतिरिक्त कुछ नियमित स्तम्भ एवं जानकारियाँ उपलब्ध होंगीं।
बेरमोऑनलाइन के उद्देश्य पर एक नज़र
बेरमोऑनलाइन.कॉम एक कोशिश है, इन्टरनेट के माध्यम से बेरमो कोयलांचल के बारे में, पूरे विश्व को, ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने की और बेरमो क्षेत्र से संबंधित कई जानकारियाँ, बेरमो के निवासियों को घर बैठे इन्टरनेट पर ही उपलब्ध कराने की।
यह एक कोशिश है, बेरमो कोयलांचल की प्रतिभाओं को विश्व पटल पर लाने की।
यह एक कोशिश है, वैसे लोगों को इस क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा करीब बनाए रखने की जो नौकरी अथवा व्यवसाय के लिए यहाँ से निकल कर अन्य शहरों या अन्य देशों में जाकर बस गए।
यह एक कोशिश है, इस क्षेत्र के NRIs को, बेरमो कोयलांचल के नज़दीक लाने की, यहाँ की समस्याओं, असुविधाओं एवं ज़रूरतों से उन्हे अवगत कराने की, ताकि इसके निराकरण के लिए हम उनके पहल की अपेक्षा कर सकें।
यह एक कोशिश है, इस क्षेत्र के निवासियों को पूरे विश्व से जोड़ने की, ताकि हम अपनी विचारधारा एवं शिक्षा, व्यवसाय तथा अन्य क्षेत्रों में समुचित एवं उन्नतिशील परिवर्तन ला सकें।
यह एक कोशिश है, बेरमो कोयलांचल की तस्वीर को विश्व के मानचित्र में और स्पष्ट रूप से दर्शाने की।
www.BermoOnLine.com को हमने आपके समक्ष एक सुनियोजित रुप में पेश करने की कोशिश की है। इस वेबसाइट में निरंतर सुधार एवं परिवर्तन के लिए आपके बहुमूल्य सुझावों एवं शिकायतों का स्वागत है।
सुझाव एवं शिकायतों के लिए यहाँ क्लिक करें।
अन्त में, इस व़ेबसाइट की सफलता के लिए आपके सहयोग की आकांक्षा के साथ.....
ऱाम क़ृष्ण आद्य Ram Krishna Adya
प्रबंध संपादक Managing Editor
बेरमोऑनलाइन BermoOnLine
|
बेरमोऑनलाइन परिवार BermoOnLine FAMILY |
|
|
संस्थापक FOUNDER |
|
|
मधुलिका आद्या MADHULIKA ADYA +91 6549 260670 |
|
|
प्रबंध संपादक MANAGING EDITOR |
|
|
रामकृष्ण आद्या RAM KRISHNA ADYA Cell : 91 9934157516 |
|
|
प्रधान संपादक CHIEF EDITOR |
|
|
बिरेन्द्र कुमार सिंह BIRENDRA KR SINGH Cell : 91 9471381539 |
|
|
अधिकारीगण EXECUTIVES |
|
|
समाचार संवाददाता NEWs REPORTERs |
|
|
शिवप्रकाश पाण्डेय SHIVPRAKASH PANDEY Cell : 91 9931517251 |
|
|
तीजन करमाली TIJAN KARMALI Cell : 91 9931569736 |
|
|
विशेष सहयोग SPL. CO-OPERATION |
|
|
|
दीपक गजानन राइरकर DEEPAK G. RAIRKER |
|
प्रचार प्रसार ADVERTISEMENT |
|
|
|
संजय हरि SANJAY HARI |
![]()
|
|